सिडको नवी मुंबई हवाई अड्डा क्षेत्र का विकास करेगा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:57 IST2021-06-06T17:57:03+5:302021-06-06T17:57:03+5:30

CIDCO to develop Navi Mumbai airport area | सिडको नवी मुंबई हवाई अड्डा क्षेत्र का विकास करेगा

सिडको नवी मुंबई हवाई अड्डा क्षेत्र का विकास करेगा

ठाणे, छह जून नगर नियोजन प्राधिकरण सिडको ने रविवार को नवी मुंबई हवाई अड्डा से जुड़े अधिसूचित क्षेत्र में आने वाले जमीन मालिकों को क्षेत्र में त्वरित विकास योजना के लिए जल्द से जल्द सहमति पत्र जमा करने को कहा।

अखबारों में प्रकाशित नोटिस में कहा गया है कि नगर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) में ऐसे सहमति पत्र जमा कराए जाने चाहिए।

सिडको के महानिदेशक संजय मुखर्जी ने कहा कि इससे जमीन मालिकों को फायदा होगा क्योंकि वे आवंटित जमीन पर विकास कार्य करा सकेंगे और इससे उन्हें तुरंत लाभ मिलेगा। सिडको नवी मुंबई हवाई अड्डे के आसपास कई वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए योजना और विकास प्राधिकरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: CIDCO to develop Navi Mumbai airport area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे