लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई में विज्ञान पार्क के लिए भूमि आवंटिक करेगा सिडको

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:48 IST

Open in App

ठाणे, 24 जून सिटी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) नवी मुंबई के नेरुल में एक विज्ञान पार्क बनाने के लिए एक भूखंड आवंटित करेगा। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सिडको ने नेरुल स्थित मनोरंजन पार्क में वंडर्स पार्क के भूखंड को उप-विभाजित करने और विज्ञान पार्क विकसित करने के लिए उस भूखंड को नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) को देने का निर्णय लिया गया है।

कार्पोरेशन के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. संजय मुखर्जी ने कहा, ‘‘सिडको ने बुनियादी ढांचे के विकास के साथ हमेशा नवी मुंबई के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को प्राथमिकता दी है। इसे ध्यान में रखते हुए सिडको ने नवी मुंबई नगर निगम को एक विज्ञान पार्क के लिए एक भूखंड प्रदान करने का निर्णय लिया है।’’

इसमें कहा गया है कि सिडको ने एनएमएमसी को बच्चों के थीम पार्क के लिए पट्टे के आधार पर एक भूखंड प्रदान किया था और तदनुसार वंडर्स पार्क विकसित किया गया था। इसके अलावा, एनएमएमसी ने सिडको से मनोरंजन पार्क में 3.4 हेक्टेयर क्षेत्र पर एक विज्ञान पार्क विकसित करने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए विकास प्राधिकरण ने कुछ नियमों और शर्तों के साथ 2 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा