लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सिडको ने 281.77 हेक्टेयर से अधिक मैन्ग्रोव क्षेत्र वन विभाग को सौंपा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 12:30 IST

Open in App

ठाणे, छह अगस्त महाराष्ट्र के शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने रायगढ़ जिले की पनवेल तहसील में 281.77 हेक्टेयर से अधिक की मैन्ग्रोव भूमि सुरक्षा और संरक्षण के लिए वन विभाग को सौंपी है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सिडको ने कहा कि कुल भूमि में से 134 हेक्टेयर का इलाका कमोठे नोड में, 38 हेक्टेयर का पनवेल में और 109 हेक्टेयर का क्षेत्र कोल्हे-खार में उसके अधिकार क्षेत्र में आता है जिसे बृहस्पतिवार को वन विभाग को सौंप दिया गया।

इसमें कहा गया है, ‘‘तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा में मैन्ग्रोव के अहम भूमिका निभाने के कारण सिडको ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाली मैन्ग्रोव भूमि ‘आरक्षित वन’ के तौर पर उसके संरक्षण के लिए वन विभाग को सौंपी है।’’

सिडको के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि नवी मुंबई में कई आगामी परियोजनाओं के मद्देनजर यह फैसला क्षेत्र में पर्यावरण के संरक्षण के लिए लाभदायक साबित होगा।

मैन्ग्रोव की बड़ी पारिस्थितिकी महत्ता है। भूमि को क्षरण से बचाने के अलावा मैन्ग्रोव बाढ़ के पानी और तूफान को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही वे कई पक्षियों, पशुओं और समुद्री जीवों के आश्रय स्थल होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए