लाइव न्यूज़ :

बंगाल के मंत्री पर हुए हमले की सीआईडी करेगी जांच

By भाषा | Updated: February 18, 2021 12:56 IST

Open in App

कोलकाता, 18 फरवरी पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हुए हमले की जांच बृहस्पतिवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बुधवार की रात बम से किए गए हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तृणमूल कांग्रेस के जंगीपुरा से विधायक हुसैन और दो अन्य लोग हमले में घायल हुए हैं।

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि हुसैन को बृहस्पतिवार की सुबह एसएसकेएम अस्पताल लाया गया और उन्हें ‘ट्रॉमा सेंटर इकाई’ में भर्ती कराया गया है। उनके इलाज के लिए एक चिकित्सकीय बोर्ड का भी गठन किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ जांच सीआईडी का सौंप दी गई हैं। एक ‘फोरेंसिक’ दल सुबह घटनास्थल भी गया था।’’

मुख्यममंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल के अन्य वरिष्ठ नेता भी हुसैन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करने सरकारी अस्पताल पहुंचे थे।

हकीम ने कहा, ‘‘ हुसैन को ‘ट्रॉमा सेंटर इकाई’ में भर्ती कराया गया है। उनके इलाज के लिए एक चिकित्सकीय बोर्ड का भी गठन किया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है उनकी उंगलियों और पैर में चोट आई है।’’

अधिकारी ने ‘बताया कि श्रम राज्य मंत्री हुसैन बुधवार को स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, जब उन पर हमला हुआ।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ यह घटना दिखाती है कि पश्चिम बंगाल मंत्रियों के लिए भी सुरक्षित नहीं है। सरकार कानून एवं व्यवस्था कायम रखने में नाकाम है।’’

इस बीच, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली पर बुधवार की रात उत्तरी कोलकाता के बेालघटा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिय था।

इस घटना में पार्टी के उत्तरी कोलकाता के जिला अध्यक्ष शिवाजी सिंघा रॉय सहित भाजपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए थे। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन