लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी के लिए सीआईडी वेरिफिकेशन अनिवार्य, उम्मीदवारों को देनी पड़ेगी ये जानकारियां

By वैशाली कुमारी | Updated: June 22, 2021 13:04 IST

जम्मू कश्मीर में अब सरकारी नौकरी पाने के लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और भी ज्यादा सख्त कर दी गई है सिविल सेवा (चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन) निर्देश, 1997 में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा एक संशोधन के बाद जम्मू कश्मीर में बिना सीआईडी वेरीफिकेशन के कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी हासिल नहीं कर पाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक  रिपोर्ट के मुताबिक नए संशोधन नियम के बाद अब ड्यूटी पर तैनात अफसरों को भी सीआईडी वेरिफिकेशन कराना होगा।प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस ले लिया था

जम्मू कश्मीर में अब सरकारी नौकरी पाने के लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और भी ज्यादा सख्त कर दी गई है सिविल सेवा (चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन) निर्देश, 1997 में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा एक संशोधन के बाद जम्मू कश्मीर में बिना सीआईडी वेरीफिकेशन के कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी हासिल नहीं कर पाएगा।

इस वेरीफिकेशन के अंतर्गत नौकरी पाने वाले इच्छुक व्यक्ति को बताना होगा कि परिवार का कोई सदस्य या करीबी रिश्तेदार किसी राजनीतिक दल या संगठन से जुड़ा है या फिर किसी विदेशी मिशन या संगठन, या किसी प्रतिबंधित संगठन के साथ संबंध रखता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नए संशोधन नियम के बाद अब ड्यूटी पर तैनात अफसरों को भी सीआईडी वेरिफिकेशन कराना होगा। उन्हें नियुक्ति की तारीख से लेकर पोस्टिंग और प्रमोशन जैसी डिटेल्स भी देनी होंगी। इसके अलावा किसी के माता-पिता, पति या पत्नी, बच्चों और सौतेले बच्चों, सास-ससुर, साले और ननद की नौकरियों की भी जानकारी देनी होगी। 

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में  जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा  मिलने पर चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस ले लिया था और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। 

इस ऐतिहासिक फैसले के बाद कश्मीर के कई राजनेताओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। धीरे-धीरे  प्रतिबंध हटा लिया गया और हिरासत में लिए गए राजनेताओं को रिहा भी कर दिया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?