लाइव न्यूज़ :

सीआईडी- सीबी करेगी आरटीआई कार्यकर्ता पर कातिलाना हमले की जांच

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:42 IST

Open in App

जयपुर, 25 दिसंबर बाड़मेर के आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम पर हुए कातिलाना हमले के मामले की जांच राज्य पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी-सीबी) करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यह घोषणा की।

सरकार के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए सीआईडी-सीबी की विशेष टीम (एसआईटी) गठित कर उसे बाड़मेर भेजा है।

गहलोत ने ट्वीट किया कि जिला कलेक्टर को बदमाशों के हमले में घायल हुए बाड़मेर के आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम का हालचाल जानने के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ‘‘परिजन उनके इलाज से संतुष्ट हैं। अमराराम को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘घटना के दिन से ही बाड़मेर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से लगातार जानकारी ली जा रही है। अब घटना की जांच सीआईडी-सीबी से कराने के निर्देश दिए हैं।’’

इसके साथ ही गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरटीआई कार्यकर्ताओं, व्हिसिलब्लोअर, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सिविल सोसाइटी के संरक्षण हेतु बनाए गए सूचना प्रदाता संरक्षण अधिनियम, 2011 के नियम बनाने का अनुरोध किया है।

गहलोत के अनुसार, ‘‘यह विधेयक 21 फरवरी 2014 को राज्यसभा में पारित हुआ। 9 मई 2014 को राष्ट्रपति महोदय ने इसपर हस्ताक्षर किए। लेकिन सात साल बाद भी केन्द्र सरकार ने इस अधिनियम के नियम नहीं बनाए हैं।’’

मुख्यमंत्री के अनुसार, उन्होंने पत्र में, ‘‘प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द इस के नियम बनाए जाएं ताकि कार्यकर्ताओं, व्हिसिलब्लोअर, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि को संरक्षण मिल सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।’’

वहीं सरकार के निर्देश मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर उसे जयपुर से बाड़मेर रवाना कर दिया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) रवि प्रकाश ने बताया, ‘‘राजस्थान सरकार के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए सीआईडी-सीबी से विशेष जांच दल बनाया गया है। जांच पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की निगरानी करवाई जायेगी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक (सीआईडी सीबी) गौरव यादव के नेतृत्व में एक जांच दल बाड़मेर गया।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के बाड़मेर जिले के गिड़ा इलाके में मंगलवार को आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनके पैरों में कील ठोंकी गई। इस मामले में बाड़मेर पुलिस ने चार आरोपियों भूपेंद्र सिंह जाट, रमेश कुमार जाट, खरताराम जाट व आदेश जाट को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया