लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मंत्री पर बम हमला मामले में सीआईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:06 IST

Open in App

कोलकाता, 26 फरवरी पश्चिम बंगाल सीआईडी ने मुर्शिदाबाद के निम्तिता रेलवे स्टेशन पर किए गए बम हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन और 20 अन्य लोगों के घायल होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि दोनों पर विस्फोटक पदार्थ कानून, 1908 और हत्या के प्रयास समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।’’

सीआईडी के अधिकारी जांच के तहत राज्य में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के विधायक और राज्य के श्रम मंत्री हुसैन 17 फरवरी को करीब 10 बजे रात में कोलकाता जाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी यह विस्फोट हुआ, जिसमें वह और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

वरिष्ठ तृणमूल नेता और अन्य घायलों का शहर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो