लाइव न्यूज़ :

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीआईसीएसई ने 10वीं,12वीं की परीक्षा टाली

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल देश भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीआईसीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं।

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईसीएसई) के मुख्य कार्यकारी और सचिव गैरी अराथून ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के राष्ट्रव्यापी बढ़ते मामलों को देखते हुए चार मई से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को टाल दिया गया है।

उन्होंने कहा, “हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और परीक्षा आयोजित कराने पर अंतिम फैसला लेने के लिये जून के पहले हफ्ते में स्थिति की समीक्षा करेंगे।”

अराथून ने कहा, “कक्षा 12 की परीक्षा जहां बाद में आयोजित की जाएगी वहीं कक्षा 10 के छात्रों को बाद में ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने या फिर बोर्ड द्वारा विकसित निष्पक्ष पैमाने पर मूल्यांकन कराने का विकल्प मिलेगा।”

इससे पहले सीबीएसई ने भी अपनी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थीं जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को टालने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा