लाइव न्यूज़ :

सीआईसी ने 12 दिसंबर 2018 की शीर्ष अदालत कॉलेजियम की बैठक का ब्योरा मांगने वाली अपील खारिज की

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली,20 दिसंबर केंद्रीय सूचना आयोग ने 12 दिसंबर, 2018 के उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की बैठक के एजेंडे की मांग करने वाली एक आरटीआई अपील को खारिज कर दिया है। इसका उल्लेख भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अपनी हालिया आत्मकथा में किया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की आत्मकथा ‘जस्टिस फॉर द जज’ के मुताबिक राजस्थान उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और दिल्ली उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन के नामों को 12 दिसंबर 2018 को कॉलेजियम की बैठक में शीर्ष न्यायालय में पदोन्नत किये जाने की मंजूरी दी गई थी।

पुस्तक में कहा गया है कि यह विषय कथित तौर पर लीक हो गया, जिसके बाद न्यायमूर्ति गोगोई ने 15 दिसंबर 2018 को शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाने के चलते जनवरी 2019 तक इस विषय को स्थगित रखा।

न्यायमूर्ति मदन लोकुर के सेवानिवृत्त होने के बाद जनवरी 2019 में एक नये कॉलेजियम का गठन किया गया।

पुस्तक के मुताबिक, नये कॉलेजियम ने 10 जनवरी 2019 के अपने प्रस्ताव में शीर्ष न्यायालय में पदोन्नति के लिए न्यायमूर्ति नंदराजोग और न्यायमूर्ति मेनन के नामों को मंजूरी नहीं दी।

कॉलेजियम की 12 दिसंबर 2018 की बैठक के एजेंडा और फैसले को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज ने सूचना का अधिकार कानून के तहत शीर्ष न्यायालय में आरटीआई अर्जी दायर कर 12 दिसंबर 2018 की बैठक के एजेंडा, फैसलों और पारित प्रस्तावों की प्रतियां देने का अनुरोध किया।

उच्चतम न्यायालय के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी ने न्यायाधीशों की नियुक्ति जैसे मुद्दों के खुलासे पर शीर्ष न्यायालय की रोक का हवाला देते हुए सूचना देने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरटीआई कानून की धारा 8(1)(बी) के तहत मिली छूट का भी हवाला दिया।

इसके बाद भारद्वाज ने उच्चतम न्यायालय के प्रथम अपीलीय प्राधिकार के आदेश को चुनौती देते हुए केंद्रीय सूचना आयोग का रुख किया था।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद, मुख्य सूचना आयुक्त वाई.के. सिन्हा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि 12 दिसंबर 2018 की बैठक के निष्कर्षों पर 10 जनवरी 2019 की बैठक के प्रस्ताव में चर्चा की गई थी, इसलिए विषय में आयोग के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग