लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में क्रिसमस पर चर्चों ने श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल प्रार्थना सभा की व्यवस्था की

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:26 IST

Open in App

कोहिमा, 25 अगस्त नागलैंड में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया और कोविड-19 महामारी को देखते हुए कई चर्चों ने श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्रार्थना सभा में शामिल होने की व्यवस्था की।

ईसाई बहुल राज्य में कोविड-19 के नियमों के मद्देनजर, ईसा मसीह के जन्म के स्वागत में बृहस्पतिवार को मध्यरात्रि सेवाओं में कम लोगों की उपस्थिति देखी गई।

राजधानी कोहिमा में जहां कुछ चर्चों ने परिसर के भीतर सामूहिक प्रार्थना के मुख्य आयोजन को रद्द कर दिया और क्रिसमस पर ऑनलाइन माध्यम से लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की, वहीं कुछ चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चरणबद्ध तरीके से सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को शमिल होने दिया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त पिछले साल की तरह क्रिसमस भोज का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भोज देने की बजाय अपने साथ ले जाने लायक पैकेट में भोजन देने की व्यवस्था की है।

इस बीच नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री निफियू रियो, उप मुख्यमंत्री वाई पैटन, नेता प्रतिपक्ष टी आर जेलियांग, राजनीतिक दलों, नगा राष्ट्रीय राजनीतिक समूहों, जनजातीय संगठन और नागरिक समाज ने राज्य के लोगों को क्रिसमस पर शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा. “सत्य, अहिंसा, क्षमा और सम्मान इस त्यौहार की विशेषताएं हैं। आइये क्रिसमस पर हम इन मूल्यों को आत्मसात करें।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “क्रिसमस शांति, प्रसन्नता और उम्मीद का पर्व है। यह दूसरों को देने, साझा करने और प्रेम का समय है। ईश्वर का प्रेम सबके लिए है यह बताने का समय है…..... क्रिसमस निराशा के अंत, आशा की शुरुआत और ईश्वर की कृपा का प्रतीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया