लाइव न्यूज़ :

गोवा में चर्च की शाखा ने मुख्यमंत्री से ‘बीफ’ की कमी के मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:41 IST

Open in App

पणजी, 19 दिसंबर गोवा चर्च की शाखा ‘सामाजिक न्याय एवं शांति परिषद’ (सीएसजेपी) ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से राज्य में ‘बीफ’ की कमी के मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया है।

सीएसजेपी का कहना है कि कर्नाटक से ‘बीफ’ की आपूर्ति बंद होने के बाद गोवा में इसकी कमी हो गई है।

कर्नाटक विधानसभा ने हाल ही में गौ वध पर रोक लगाने संबंधी विधेयक पारित किया है।

सावंत को 15 दिसंबर को सौंपे एक ज्ञापन में सीएसजेपी ने आग्रह किया है कि वह इस मुद्दे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात करें ताकि गोवा के सैकड़ों मांस कारोबारियों के हित को देखते हुए कानून की अधिसूचना जारी न की जाए।

भाजपा शासित गोवा में गौ वध पर प्रतिबंध है लेकिन सांड़ और भैंसों को वैध कसाईखानों में काटा जा सकता है।

सीएसजेपी निदेशक फादर सेवियो मरिया फर्नांडीज ने कहा कि कर्नाटक ने गौ-वंश वध पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया है जिसके तहत सांड और भैंस को काटने पर भी रोक है और इसके साथ ही इन्हें बेचने और परिवहन पर भी प्रतिबंध है।

फर्नांडीज ने ज्ञापन में कहा, “इस विधेयक से गोवा के मांस कारोबारियों पर विपरीत असर पड़ा है जो बीफ की आपूर्ति के लिए पूरी तरह से कर्नाटक पर निर्भर हैं।”

उन्होंने कहा कि 2015 में महाराष्ट्र सरकार ने भी ऐसा ही विधेयक पारित किया था जिसके कारण गोवा को पूरी तरह से कर्नाटक पर निर्भर होना पड़ा था।

उन्होंने कहा, “चूंकि गोवा में बड़े स्तर पर खेती नहीं होती इसलिए मांस की आपूर्ति के लिए राज्य में पर्याप्त संख्या में पशु नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण