लाइव न्यूज़ :

दीर्घकालिक कोविड किसी व्यक्ति में मौजूद अन्य बीमारियों को और बढ़ा सकता है: स्वास्थ्य विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: October 17, 2021 13:46 IST

Open in App

(उज्मी अतहर)

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि दीर्घकालिक कोविड-19 भले ही तीव्र कोविड-19 की तरह घातक और गंभीर न हो और समय के साथ यह ठीक भी हो जाता हो, लेकिन ये किसी व्यक्ति में मौजूद मधुमेह और गुर्दे की बीमारियों को और अधिक गंभीर कर सकता है।

दीर्घकालिक-कोविड को निष्पक्ष रूप से परिभाषित करने के मानदंड अभी तय नहीं हुए हैं, लेकिन डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में बताया था कि इससे उबरने के बाद कम से कम दो महीने तक इसके लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

जीटीबी अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर खान अमीर मरूफ ने कहा कि कुछ मरीज ठीक होने के बाद भी फिर से भर्ती हो रहे हैं या कोविड से संबंधित समस्याओं के लिए ओपीडी में परामर्श मांग रहे हैं।

डॉक्टर मारूफ ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "हम जानते हैं कि यह (दीर्घकालिक-कोविड) एक ऐसा विषय है, जिसका हमें लंबे समय तक अपने शोध और क्लीनिकल प्रैक्टिस में ध्यान रखना होगा। जीवन की गुणवत्ता और एक परिवार तथा समुदाय की आर्थिक स्थिति पर इसके प्रभाव को भी बेहतर ढंग से समझा जाना चाहिए।"

दीर्घकालिक कोविड के प्रभावों के बारे में उन्होंने कहा कि यह तीव्र कोविड-19 की तरह घातक तथा गंभीर नहीं है और अकसर समय के साथ इसमें सुधार देखा गया है।

उन्होंने कहा, ''इसमें आमतौर पर हल्के से मध्यम लक्षण महसूस होते हैं, जैसे थकान, सांस लेने तकलीफ, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, जोड़ों में दर्द, बालों का झड़ना आदि। लेकिन इन रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में गिरावट चिंताजनक है।''

स्वास्थ्य उपयुक्त प्रौद्योगिकी कार्यक्रम में वैश्विक टीबी तकनीकी निदेशक डॉ शिबु विजयन ने कहा कि दीर्घकालिक कोविड, कोविड-19 से बदतर तो नहीं है, लेकिन यह पहले से किसी व्यक्ति में मौजूद मधुमेह और गुर्दे के रोग को और बिगाड़ सकता है। साथ ही तपेदिक (टीबी) जैसी संक्रामक बीमारी का शिकार बना सकता है।

उन्होंने कहा, ''कोविड के बाद हम टीबी के अधिक मामले सामने आते देख रहे हैं। सरकार ने कोविड के बाद तपेदिक को लक्षित करने और इसपर आक्रामकता से काम करने के लिये परामर्श जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे