लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

By भाषा | Updated: December 25, 2020 14:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुर, 25 दिसंबर केरल में ईसाई समुदाय ने शुक्रवार को पारंपरिक उल्लास के साथ क्रिसमस मनाया और इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की चिंताओं के बीच संबंधित दिशानिर्देशों का पालन किया गया।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर उम्र के लोगों को विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लेने के लिए गिरजाघरों में प्रवेश से पहले मास्क पहने हुए और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए देखा गया।

गिरजाघरों और कैथेड्रल में सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया।

आधी रात को गिरजाघरों में घंटियां बजने के साथ लोग प्रार्थना सभा के लिए जमा हुए, वहीं वरिष्ठ पादरियों ने क्रिसमस के संदेश दिए।

हालांकि इस बार कोविड-19 संबंधी सतर्कता की वजह से राज्य में कई स्थानों पर क्रिसमस और सामूहिक गीतों (कैरल) को लेकर उत्साह थोड़ा कम रहा।

प्रदेश के वाणिज्यिक शहर कोच्चि में इस बार क्रिसमस का आयोजन अलग तरह से हुआ जहां इदापल्ली से साइकलों पर सवार होकर लोग नेदुम्बासेरी क्रिसमस मनाने पहुंचे।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला समेत अन्य लोगों ने केरल वासियों को क्रिसमस के मौके पर बधाई दी।

खान ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला क्रिमसस का त्योहार पृथ्वी पर शांति का संदेश देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू