लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण नैनीताल से क्रिसमस और नए साल की धूम गायब

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:07 IST

Open in App

नैनीताल, 17 दिसंबर क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के करीब होने के बावजूद कोविड-19 महामारी के कारण इस बार सरोवर नगरी नैनीताल में बाजारों की रौनक और पर्यटकों की भीड़ गायब हैं।

स्थानीय होटलों और रेस्तरां के मुताबिक, केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले किसानों के कारण भी राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी क्षेत्रों के लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं।

हालांकि क्रिसमस और नए साल का दिन दोनों इस बार शुक्रवार को पड़ रहे हैं जिससे सप्ताहांत बढ़ गया है लेकिन इस पसंदीदा हिल स्टेशन में होटलों के लिए कारोबार धीमा ही है।

नैनीताल होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शाह ने कहा, ‘‘इस बार कोरोना वायरस के कारण नए साल के लिए होटलों को लगभग न के बराबर ही बुकिंग मिली हैं। इसी प्रकार क्रिसमस के लिए भी बहुत थोडी ही बुकिंग मिली हैं।’’

एसोसिएशन के जनसंपर्क अधिकारी आलोक शाह ने कहा, ‘‘किसानों के विरोध के कारण भी दिल्ली और आस-पास के लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। नैनीताल के प्रवेश द्वार पर कोरोना वायरस परीक्षण से भी पर्यटक आने से हिचक रहे हैं।’’

होटल मनु महारानी के प्रबंधक नरेश गुप्ता ने कहा, ‘‘इस साल क्रिसमस और नए साल में कोई विशेष कार्यक्रम नहीं होगा क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण होटल को कोई बुकिंग नहीं मिली हैं।’’

व्यापारी संघों ने कहा कि माल रोड को इस बार फैंसी लाइटों से नहीं सजाया जाएगा और वार्षिक शीतकालीन कार्निवल से जुड़ी सामान्य धूमधाम भी इस वर्ष गायब ही रहेगी। हालांकि नैनीताल होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष शाह ने कहा कि विंटर कार्निवल की परंपरा को जारी रखा जाएगा लेकिन वह मैराथन और कुछ प्रतियोगिताओं तक ही सीमित रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो