लाइव न्यूज़ :

Christmas 2022: क्रिसमस कल, दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया, इन रास्ते पर जानें से बचें, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2022 14:14 IST

Christmas 2022: पश्चिम विहार, शालीमार बाग, द्वारका मोड़, जीटीके बस डिपो, मजनू का टीला, सुल्तानपुरी बस टर्मिनल, भलस्वा डेयरी, स्वरूप नगर बुराड़ी, बवाना सहित विभिन्न क्षेत्रों से ये कॉल आईं।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों ने ट्विटर पर भी यातायात की स्थिति को लेकर जानकारी साझा की। क्रिसमस से पहले यातायात परामर्श जारी करके लोगों को मार्ग में बदलाव की जानकारी दी।शनिवार शाम से रविवार तक क्रिसमस के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ सकती है।

Christmas 2022: क्रिसमस से दो दिन पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में यातायात जाम रहा। वहीं पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर एक यातायात परामर्श जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को उन्हें शहर में यातायात जाम को लेकर 31 कॉल आईं।

उसने कहा कि पश्चिम विहार, शालीमार बाग, द्वारका मोड़, जीटीके बस डिपो, मजनू का टीला, सुल्तानपुरी बस टर्मिनल, भलस्वा डेयरी, स्वरूप नगर बुराड़ी, बवाना सहित विभिन्न क्षेत्रों से ये कॉल आईं। यात्रियों ने ट्विटर पर भी यातायात की स्थिति को लेकर जानकारी साझा की। वहीं दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस से पहले यातायात परामर्श जारी करके लोगों को मार्ग में बदलाव की जानकारी दी।

परामर्श के अनुसार, गोल डाक खाना में सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, मजनू का टीला में निर्मल हृदय चर्च, 10 संसद मार्ग स्थित फ्री चर्च, बुराड़ी में सेंट मरियम चर्च, लोधी रोड पर मेथोडिस्ट चर्च, सेंट स्टीफन अस्पताल के पास क्राइस्ट मेथोडिस्ट, कश्मीरी गेट पर सेंट जेम्स चर्च, हौज खास में चर्च ऑफ गॉड, ताहिरपुर में सेंट फ्रांसिस चर्च और सिविल लाइंस के इमैनुएल बैप्टिस्ट चर्च में शनिवार शाम से रविवार तक क्रिसमस के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ सकती है।

गोल डाक खाना के पास, राजपुरा रोड, मजनू का टीला के पास रिंग रोड, लोधी रोड, संसद मार्ग, लोथियन रोड, अशोक रोड (गोल डाक खाना से विंडसर प्लेस), अफ्रीका एवेन्यू रोड, बुराड़ी रोड, पटेल चौक, बटलर रोड अरबिंदो मार्ग, डीबीजी रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग और चर्च रोड पर भारी यातायात की संभावना है। उसमें कहा गया है कि इसे ध्यान में रखकर मार्गों में बदलाव किया गया है। 

टॅग्स :क्रिसमसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह