लाइव न्यूज़ :

क्रिस प्रैट ने 'द टूमॉरो वार' की प्रशंसा करने के लिए वरुण धवन को कहा शुक्रिया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:18 IST

Open in App

मुंबई, 19 जून हॉलीवुड स्टार क्रिस प्रैट ने अपनी आगामी फिल्म 'द टूमॉरो वार' के ट्रेलर की प्रशंसा करने के लिए सोशल मीडिया पर अपने बॉलीवुड समकक्ष वरुण धवन समेत भारतीय प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।

वरुण ने प्रैट की आगामी फिल्म 'द टूमॉरो वार' के ट्रेलर की प्रशंसा करते हुए टि्वटर पर एक पोस्ट लिखा था। इसके जवाब में प्रैट ने टि्वटर पर एक दोस्ताना मजाक करते हुए वरुण और अपने भारतीय प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वरुण ने प्रैट की आगामी फिल्म को लेकर ट्वीट किया, " वे एलियंस बेहद डरावने लग रहे हैं, लेकिन मुझे भरोसा है कि प्रैट उनमें से कम से कम एक को आर्मबार में डाल देंगे।" इसके जवाब में प्रैट ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा, " आपके साथ बात कर बहुत अच्छा लगा भाई। आपको और भारत में मेरे सभी दोस्तों को मेरा सलाम और प्यार।"

प्रैट की आगामी फिल्म 'द टूमॉरो वार' दो जुलाई को एमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म में प्रैट का किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जिसे एलियंस के खिलाफ भविष्य के युद्ध में लड़ने के लिए तैयार किया जाता है, जहां मानवता का भाग्य अतीत का सामना करने की उसकी क्षमता पर निर्भर करता है। फिल्म की कहानी दर्शकों को साल 2051 में लेकर जाती है। यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म है। 'द टूमॉरो वार' का निर्देशन क्रिस मैके ने किया है। फिल्म में यवोन स्ट्राहोवस्की, बेट्टी गिलपिन, सैम रिचर्डसन, एडविन हॉज और ऑस्कर पुरस्कार विजेता जे के सिमंस भी अहम भूमिका में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं