लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पब्लिक से लगवाए 'चौकीदार चोर है' के नारे, BJP के अच्छे दिनों पर ली चुटकी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2019 14:34 IST

राहुल गांधी ने कहा कि पहले नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रमों में कहा करते थे कि 'अच्छे दिन'...और जनता कहती थी कि 'आने वाले हैं'। आज मैं कहता हूं कि 'चौकीचार...' इसके बाद आमजन ने कहा कि 'चोर...' है। 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार (7 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला। वे आक्रामक मोड में नजर आ रहे थे और उन्होंने इस दौरान कांग्रेस प्रकोष्ठ कार्यक्रम में वहां मौजूद पब्लिक से 'चौकीदार चोर है' के नारे लगवाए। साथ ही साथ अच्छे दिन आने को लेकर भी चुटकी ली है।

राहुल गांधी ने कहा कि पहले नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रमों में कहा करते थे कि 'अच्छे दिन'...और जनता कहती थी कि 'आने वाले हैं'। आज मैं कहता हूं कि 'चौकीचार...' इसके बाद आमजन ने कहा कि 'चोर...' है। 

उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी छवि की कांग्रेस ने धज्जियां उड़ा दी हैं। नफरत फैलाकर राज नहीं किया जा सकता है। ये देश किसी मजहब, जाति, प्रदेश का नहीं है, यह हर व्यक्ति का है।

राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक के हाथों में रिमोट कंट्रोल है और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि देश सोने की चिड़िया है। उनकी नजरों में देश प्रोडक्ट है। 

उन्होंने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी को चुनाव में हराने जा रहे हैं और वो आज खुलकर बोल नहीं सकते हैं। पीएम मोदी किसी की भी नहीं सुनते हैं। लेकिन, मनमोहन सरकार में मंत्री फैसले लेते हैं।  उन्होंने सवाल किया है कि पिछले चार सालों में पीएम मोदी ने जनता को क्या दिया है... नोटबंदी, जीएसटी, डोकलाम।इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर दिल्ली से 'रिमोट से नियंत्रित' होने का आरोप लगाया था। गांधी ने पश्चिमी ओडिशा स्थित राउरकेला शहर में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि राज्य में चिटफंड घोटाले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के कई नेता शामिल हैं जबकि केंद्र की भाजपा नीत सरकार राफेल घोटाले में फंसी है।

गांधी ने कहा था कि ओडिशा सरकार राज्य से नहीं चल रही है बल्कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'रिमोट से नियंत्रित' कर रहे हैं और जब भी प्रधानमंत्री ने चाहा है उसने भाजपा नीत राजग सरकार को नोटबंदी, जीएसटी जैसे कदमों और विभिन्न मुद्दों पर संसद में सहर्ष अपना समर्थन दिया है। 

उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओडिशा में एक इकाई है। एचएएल राफेल लड़ाकू विमान सौदे के चलते प्रभावित हुआ है। मोदी सरकार ने इसके जरिये राज्य के युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियों से वंचित कर दिया। यदि एचएएल को लड़ाकू विमान बनाने का मौका मिला होता तो इंजीनियर और तकनीशियनों सहित बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियां मिली होतीं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे