लाइव न्यूज़ :

रिंकू शर्मा के घर के निकट स्थित चौक का नाम उसके नाम पर रखा जाएगा: उत्तरी दिल्ली महापौर

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी उत्तरी दिल्ली के महापौर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश ने यहां मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा (25) के परिवार से बुधवार को मुलाकात की और उसके घर के निकट स्थित चौक का नाम उसके नाम पर रखे जाने की घोषणा की । शर्मा की यहां पिछले सप्ताह हत्या हो गई थी।

महापौर ने करीब एक घंटे के दौरे के बाद, दिल्ली सरकार से मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपए जारी करने और शर्मा के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की अपील की।

इससे एक दिन पहले, दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए शर्मा के परिवार से मुलाकात की थी और आरोप लगाया था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने में हिस्सा लेने के कारण उसकी हत्या की गई।

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के एक सहयोगी ने बताया कि ठाकुर ने भी मंगोलपुरी में शर्मा के परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति अपना समर्थन एवं संवेदना प्रकट की।

पुलिस ने हत्या के मामले में कोई सांप्रदायिक कोण होने की बात को खारिज कर दिया है, हालांकि भाजपा, विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र करने की मुहिम में भाग लेने के कारण शर्मा की हत्या की गई।

प्रकाश ने कहा, ‘‘मैंने रिंकू शर्मा के परिवार से मुलाकात करके उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। मैंने वहां महापौर के तौर पर घोषणा की कि उसके घर के निकट के चौक का नाम उसके नाम पर रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह पता करने के प्रयास किए जाएंगे कि क्या शर्मा के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जा सकती है?

प्रकाश ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली सरकार से शर्मा के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपए जारी करने की भी अपील करता हूं।’’

महापौर ने शर्मा की हत्या की निंदा की और अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

बाद में, महापौर के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘उत्तरी दिल्ली नगर निगम मंगोलपुरी चौक का नाम बदलकर मृतक रिंकू शर्मा के नाम पर रखेगा, जिसके लिए इलाके के पार्षद राज प्रकाश एक प्रस्ताव पेश करेंगे।’’

रिंकू हत्याकांड मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इसकी जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट