लाइव न्यूज़ :

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर चौहान एवं तोमर ने कांग्रेस पर किया पलटवार

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:37 IST

Open in App

भोपाल/ग्वालियर, सात नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किये जाने को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य सरकारें पेट्रोल एवं डीजल पर कर में कटौती कर जनता को राहत देने को तैयार नहीं हैं, जबकि केन्द्र एवं भाजपा नीत राज्य सरकारों ने कर एवं उपकर कम कर दिये हैं।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाती है और केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केन्द्र सरकार को कोसने का काम करती है।

चौहान ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाती है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी बताएं कि अब केंद्र सरकार ने इनकी कीमतों में कमी की है और भाजपा शासित राज्यों में वैट और अतिरिक्त कर कम कर दिए गए हैं, तो कांग्रेस शासित राज्य यह निर्णय कब लेंगे?’’

इसी बीच, तोमर ने ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘केन्द्र और भाजपा शासित राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करके जनता को राहत दी। वहीं कांग्रेस के साथ जो नेता और उनकी सरकारें, जनता को चिल्लाकर बताती हैं, वे टैक्स कम करने को तैयार नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के इस बनावटी रोल को जनता समझ चुकी है। कांग्रेस नेता केवल केन्द्र की सरकार को कोसना चाहते हैं, लेकिन टैक्स कम करके लोगों को राहत नहीं देना चाहते। यह दोहरापन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू