लाइव न्यूज़ :

चौबे ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: July 12, 2021 15:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

पदभार ग्रहण करने से पहले चौबे ने पर्यावरण मंत्रालय के मुख्यालय इंदिरा पर्यावरण भवन में पौधे लगाए। बाद में उन्होंने नई जिम्मेदारी देने के लिए सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभार जताया।

उन्होंने कहा, “ आज आधिकारिक तौर पर लोधी कॉलोनी, जोरबाग स्थित पर्यावरण भवन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। मुझे नई जिम्मेदारी देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय स्थल की गहराइयों से आभार।”

अड़सठ वर्षीय चौबे मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। चौबे पर्यावरण मंत्रालय के अलावा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में भी राज्य मंत्री होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू