लाइव न्यूज़ :

chopper crash: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बेंगलुरु शिफ्ट, स्थिति गंभीर, पिता पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 20:46 IST

chopper crash: रूस निर्मित हेलीकॉप्टर एमआई- 17वी5 दुर्घटना में रक्षा प्रमुख अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बल के 11 कर्मियों की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देबेहतर इलाज के लिए कोयम्बटूर से हवाई मार्ग से वहां ले जाया गया।उम्मीद है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ठीक हो जाएंगे।बेटा फाइटर (योद्धा) है और वह इस संकट को भी पार कर लेगा।

chopper crash: तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए बृहस्पतिवार को बेंगलुरु ले जाया गया। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए कोयम्बटूर से हवाई मार्ग से वहां ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद 80 फीसदी तक झुलसे ग्रुप कैप्टन का वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी हालत ‘गम्भीर परंतु स्थिर’ बतायी जा रही थी। रूस निर्मित हेलीकॉप्टर एमआई- 17वी5 दुर्घटना में रक्षा प्रमुख अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बल के 11 कर्मियों की मौत हो गयी।

इस हेलीकॉप्टर में ग्रुप कैप्टन सिंह देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी जनरल रावत की वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की यात्रा के लिए सम्पर्क अधिकारी के तौर पर मौजूद थे। वह फिलहाल इसी प्रतिष्ठित कॉलेज में इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इस बीच भोपाल निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह ने कहा, ‘‘उन्हें (वरुण को) बेंगलुरु शिफ्ट (स्थानांतरित) किया जा रहा है।

मैं वेलिंगटन पहुंच गया हूं।’’ ग्रुप कैप्टन की हालत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘अभी मैं उनकी स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा।’’ भोपाल हवाईअड्डा रोड पर ‘सन सिटी’ स्थित केपी सिंह के पड़ोसी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) ईशान आर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ठीक हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जब बुधवार को यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर के पी सिंह को मिली तब वह और उनकी पत्नी उमा अपने छोटे बेटे तनुज के मुंबई स्थित घर में थे। तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। ईशान ने कहा, ‘‘मैंने आज सुबह कर्नल के पी सिंह से बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि उनका बेटा फाइटर (योद्धा) है और वह इस संकट को भी पार कर लेगा।’’

उन्होंने याद दिलाया कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने इससे पहले पिछले साल तेजस विमान की परीक्षण उड़ान के दौरान आई बड़ी तकनीकी खामी के बाद विमान को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित उतार लिया था और वह बाल-बाल बचे थे। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें इसी साल शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। 

टॅग्स :बिपिन रावतइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?