लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स सीरीज की प्री-स्क्रीनिंग की चोकसी की याचिका अकादमिक अभ्यास :अदालत

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली,13 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बैड ब्वॉय बिलेनयरीज’ की रीलिज के साथ इसकी प्री-स्क्रीनिंग के लिए मेहुल चोकसी की याचिका एक अकादमिक अभ्यास बनी रही क्योंकि हर चीज व्यावहारिक रूप से पूरी हो चुकी है।

चोकसी ,करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी है।

अदालत 28 अगस्त 2020 के एकल न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ चोकसी की अपील पर सुनवाई कर रही। एकल न्यायाधीश ने सीरीज की प्री स्क्रीनिंग के लिए चोकसी की याचिका खारिज कर दी थी।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि इस विषय में कोई तात्कालिकता नहीं है। इस विचार का नेटफ्लिक्स ने पुरजोर समर्थन किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने नेटफ्लिक्स की ओर से पेश होते हुए कहा कि सीरीज की चार में से तीन कड़ियां दुनिया भर में पहले ही रीलिज हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि पूरी सीरीज में नीरव मोदी के करीबी रिश्तेदार के तौर पर चोकसी का महज दो मिनट जिक्र है।

इसके बाद अदालत ने विषय की सुनवाई 12 फरवरी के लिए निर्धारित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह