लाइव न्यूज़ :

लंदन में चोकसी की विधिक टीम ने मेट्रोपालिटन पुलिस से किया सम्पर्क

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून लंदन में भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की कानूनी टीम ने "सार्वभौमिक अधिकार क्षेत्र" प्रावधान के तहत मेट्रोपॉलिटन पुलिस से संपर्क करके एंटीगुआ और बारबुडा से उसका कथित अपहरण पड़ोसी डोमिनिका में किये जाने की जांच करने का अनुरोध किया है। यह जानकारी वकील माइकल पोलाक ने दी।

पोलाक ने कहा कि चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा से हटा दिया गया जहां उसे एक नागरिक के रूप में नागरिकता और प्रत्यर्पण के मामलों में ब्रिटिश प्रिवी काउंसिल से संपर्क करने का अधिकार प्राप्त थे जबकि डोमिनिका में उसे यह अधिकार उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की अदालतों और ब्रिटेन की पुलिस के पास ऐसे मामलों की जांच करने का ‘‘सार्वभौमिक अधिकार क्षेत्र’’ है, जहां भी वे होते हैं।

चोकसी की बचावपक्ष की टीम में शामिल पोलाक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से बातचीत में कहा कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस के पास यातना, युद्ध अपराध और नरसंहार की जांच के लिए एक इकाई है, जहां कहीं भी वे होते हैं।

पोलाक ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि वे यह देखने के लिए एक जांचकर्ता को भेजेंगे कि क्या हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया मेट्रोपॉलिटन पुलिस के पास है और हम उन्हें अपनी जांच करने देंगे। हम कहते हैं कि इस मामले में यातना के सबूत हैं।’’

पोलाक ने इसके संकेत तो दिये, लेकिन यह नहीं कहा कि इसमें भारतीय एजेंसियों का हाथ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मकसद वास्तव में खुद ही बोलता है। यह देखना बहुत महत्वपूर्ण बात है। भारत निश्चित तौर पर चोकसी को भारत ले जाने का प्रयास करना चाहता है। यह तथ्य कि डोमिनिका में एक भारतीय विमान था, यह दिखाता है कि वहां क्या हो रहा था।’’

पोलाक ने आरोप लगाया है कि अपहरण में शामिल लोगों ने अप्रैल में इसका पूर्वाभ्यास किया था।

अपहरण के प्रयास का विवरण देते हुए, पोलाक ने कहा कि 23 मई को चोकसी को फुसलाकर एयरबीएनबी आवास ले जाने वाली बारबरा जबरिका ने विशेष रूप से उसके मालिक से पूछा था कि क्या उसके पीछे में एक छोटी नौका खड़ी करने की जगह है।

जबरिका और संपत्ति के मालिक के बीच बातचीत दिखाते हुए पोलाक ने कहा कि उसने नावों के लिए डॉकिंग जगह के बारे में पुष्टि मिलने के बाद दो आस-पास की संपत्तियों को लेने पर चर्चा की थी।

पोलाक ने आरोप लगाया कि एक संपत्ति का इस्तेमाल उसके साथ के उन लोगों ने किया जो अपहरण टीम का हिस्सा थे।

वकील ने दावा किया कि अपहरण के तुरंत बाद, जबरिका शाम 7.26 बजे एक निजी विमान में एंटीगुआ और बारबुडा से डोमिनिका के लिए रवाना हो गई।

पोलाक ने शिकायत में कथित तौर पर जबरिका के अलावा गुरदीप बाथ, गुरजीत सिंह भंडाल और गुरमीत सिंह का नाम भी लिया है। बाथ और भंडाल क्रमशः सेंट किट्स के नागरिक हैं जबकि सिंह एक भारतीय नागरिक हैं जो ब्रिटेन में रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट