लाइव न्यूज़ :

चोकसी ने अपने नियंत्रण वाली हांगकांग की कंपनियों के जरिए पीएनबी से लिए गए कर्ज का गबन किया : सीबीआई

By भाषा | Updated: June 17, 2021 00:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी हांगकांग में अपने नियंत्रण वाली कंपनियों के जरिये ''धोखाधड़ी का कारोबार'' चला रहा था और इन कंपनियों के जरिये उसने पंजाब नेशनल बैंक से कर्ज के रूप में लिए गए 6,345 करोड़ रुपये का गबन किया। सीबीआई ने धोखधड़ी मामले में अपने पूरक आरोप पत्र में ये इल्जाम लगाए हैं।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि चोकसी ने अपने कर्मचारियों को हांगकांग स्थित शनायाओ गोंग सी लिमिटेड, 4सी डायमंड डिस्ट्रीब्यूटर्स और क्राउन ऐम का निदेशक बनाया और वह उन्हें नियंत्रित कर रहा था। चोकसी ने इन कंपनियों से ताजे पानी से मिलने वाले मोती की खरीद का बहाना बनाकर पंजाब नेशनल बैंक से 6,345 करोड़ रुपये का कर्ज लिया।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि चोकसी द्वारा प्रमोट की गई गीतांजलि जेम्स पर एस्टन लग्जरी हांगकांग का नियंत्रण था, जो क्राउन ऐम की होल्डिंग कंपनी है। चोकसी गीतांजलि जेम्स के साथ साथ एस्टन लग्जरी, हांगकांग का निदेशक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग