लाइव न्यूज़ :

जयपुर की "चोखी ढाणी" की तर्ज पर नोएडा में "चोखी हवेली"

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:55 IST

Open in App

नोएडा, 11 नवंबर जयपुर की "चोखी ढाणी" की तर्ज पर नोएडा में "चोखी हवेली" का निर्माण किया गया है।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू महेश्वरी ने सेक्टर 33- ए स्थित शिल्प हाट में "चोखी हवेली" का बुधवार शाम को उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि यहां महानगर के लोगों को ग्रामीण परिवेश को महसूस करने, घूमने व खाने-पीने का मौका मिलेगा। प्राधिकरण की कोशिश है कि यहां के लोगों को ग्रामीण परिवेश का एहसास दिलाया जा सके। इस रेस्त्रां को बेहतरीन लाइटिंग, कलाकृतियों से सजाया गया है।

वहीं शहर में अलग-अलग 10 स्थानों पर कलाकृतियों और भित्ति चित्रों का भी लोकार्पण किया गया। इनमें मुख्य रूप से सेक्टर 33-ए स्थित शिल्प हाट में कठपुतली के आकार के ‘डांसिंग टॉप्स’ की स्थापना शिल्प हाट के मुख्य द्वार के समीप की गई है जो पुरातत्व कला पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि नोएडा के मुख्य द्वार पर नोएडा का ‘स्कल्पचर’ तैयार कराया गया है जो प्रतीत होता है कि धौलपुर पत्थर से तैयार किया गया है लेकिन वास्तव में यह धौलपुर पत्थर का नहीं होकर ‘फाइबर’ सामग्री से तैयार कराया गया है। इसी प्रकार नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21-ए के अंदर योग कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चार ‘स्कल्पचर’ योग की विभिन्न मुद्राओं में स्थापित किए गए हैं। इसका उद्देश्य मानव जीवन में योग के महत्व को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों