लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट: आग की चपेट में आकर छह झोपड़ियां जलीं

By भाषा | Updated: December 27, 2020 12:47 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 27 दिसंबर जिले के मऊ थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में शनिवार देर शाम अचानक लगी आग की चपेट में आकर छह झोपड़ियां जल गईं।

मऊ के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवदीप शुक्ला ने रविवार को बताया, "ताड़ी गांव में शनिवार की शाम करीब सात बजे बृजलाल नामक व्यक्ति की झोपड़ी में आग लग गई जिसने अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया।"

उन्होंने बताया, "ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक वहां रहने वालों का सारा सामान जल चुका था।"

एसडीएम ने बताया, "झोपड़ियां ही गरीबों का आशियाना थीं, जो अब बेघर हो गए हैं। लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद सरकारी मदद दी जाएगी। फौरी तौर पीड़ितों को राशन व कंबल आदि की व्यवस्था करा दी गयी है।"

शुक्ला कहा, "फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, आशंका है कि बच्चों ने खेल-खेल में माचिस की तीली जलाई होगी, जिससे यह हादसा हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह