लाइव न्यूज़ :

अचानकमार बाघ अभयारण्य में चीतल का शिकार, छह आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 29, 2021 13:39 IST

Open in App

बिलासपुर, 29 मार्च छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विभाग ने आरोपियों से 35 किलोग्राम मांस बरामद किया है।

बिलासपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के अचानकमार बाघ अभयारण्य में चीतल का शिकार करने के आरोप में विभाग ने अलग-अलग स्थानों से छह लोगों विवेक नेलशन (29), मैक्सन जार्ज (35), बुधराम (30), भुवनेश्वर पोर्ते (45 वर्ष), आसाराम (27) और रघुनाथ (45) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हसरत खान, संतोष और सुरेश फरार हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली थी कि शिकारियों ने शिवतरई गांव के करीब करंट लगाकर एक चीतल की हत्या कर दी है। टाइगर रिजर्व के बफर जोन में इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को वन विभाग के दल को रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि वन विभाग का दल क्षेत्र में पहुंचा और छानबीन शुरू की। बाद में विभाग ने रविवार सुबह करीब 2.30 बजे विवेक और मैक्सन को गिरफ्तार कर लिया। विभाग ने दानों से 10 किलोग्राम मांस बरामद किया।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की और उनसे जानकारी मिलने के बाद शिवतराई गांव के पूर्व सरपंच संतोष पोर्ते, सुरेश उरांव और बुधराम के घर की तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने संतोष के घर से 25 किलोग्राम मांस तथा धारदार हथियार और बुधराम के घर से धनुष बाण, तार तथा क्लच वायर बरामद किया।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में वन विभाग ने इस घटना के अन्य आरोपी भुवनेश्वर पार्ते को गिरफ्तार कर लिया। पोर्ते पर चीतल को मारने के लिए सात किलोमीटर दूर जंगल में करंट प्रवाहित करने का आरोप है। विभाग ने घटनास्थल से चीतल के अवशेष बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि बिलासपुर के हसरत खान ने 0.22 बोर की बंदूक से चीतल की हत्या की थी। इस दौरान संतोष, मैक्सन और विवेक ने उसकी मदद की थी। बाद में अन्य आरोपी रघुनाथ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से बरामद मांस को जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा गया है। इससे जानकारी मिलेगी कि मांस केवल चीतल का है या उन्होंने अन्य जानवर का भी शिकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह