लाइव न्यूज़ :

चिराग का नीतीश पर हमला जारी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने संबंधी सवाल को टाल गए

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:43 IST

Open in App

पटना, 19 जनवरी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल को टाल गए।

लंबे समय के बाद राज्य के दौरे पर आए लोजपा प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘केंद्र में सरकार ठीक चल रही है पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार की बहुत जरूरत है क्योंकि मंत्रियों के पास बहुत सारे विभाग हैं।’’

चिराग ने बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के लिए नीतीश को जिम्मेवार ठहराते हुए आरोप लगाया, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री के लिए राज्य नहीं, उनकी पार्टी सर्वोच्च प्राथमिकता रखती है।’’

उन्होंने कहा ‘‘यह ऐसे समय में हो रहा है जब कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है और मुख्यमंत्री खुद गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं।’’

लोजपा प्रमुख ने कहा ‘‘हमने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक यह नई सरकार छह महीने पूरे नहीं कर लेती हम कोई कदम नहीं उठाएंगे। इसके बाद इसकी उपलब्धियों और विफलताओं को ध्यान में रखते हुए हम अपना कार्यक्रम शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया