लाइव न्यूज़ :

चिराग ने लालू एवं अपने पिता के बीच नजदीकियां याद की, पर राजद के साथ गठबंधन पर चुप्पी साधी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:21 IST

Open in App

पटना, तीन अगस्त लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के साथ उनके ‘‘सौहार्दपूर्ण संबंधों’’ को याद किया परंतु वह राजद के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल को टाल गए ।

चिराग ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजद प्रमुख द्वारा उनका समर्थन किए जाने तथा राजद और लोजपा नेता के बीच गठबंधन की वकालत किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘लालू जी के मेरे पिता और राजनीतिक गुरु रामविलास पासवान के साथ मधुर संबंध थे। मेरे नेतृत्व की तारीफ करने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं लेकिन मेरी वर्तमान प्राथमिकता राज्यव्यापी आशीर्वाद यात्रा है’’।

लालू ने दिल्ली में समाजवादी नेता शरद यादव से मंगलवार को मुलाकात बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान लोजपा नेता चिराग पासवान का भी समर्थन किया और कहा कि विवादों के बावजूद वह युवा सांसद एक नेता के तौर पर उभर कर सामने आए हैं।

पासवान हाल में पार्टी में उस वक्त कमजोर पड़ गए जब उनके चाचा पशुपति कुमार पारस की अगुवाई में पांच सांसद उनसे अलग हो गए। लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी और लोजपा नेता के बीच गठबंधन की वकालत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां