लाइव न्यूज़ :

चिराग ने बिहार में मध्यावधि चुनाव की संभावना जतायी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 22:16 IST

Open in App

पटना, 28 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने प्रदेश में मध्यावधि चुनाव की संभावना जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से इसकी तैयारियों में लग जाने को कहा है।

लोजपा कार्यकर्ताओं को शनिवार को लिखे पत्र में चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और उनके पिता राम विलास पासवान की अनुपस्थिति में पहली बार पार्टी ने कोई विधानसभा का चुनाव लड़ा है।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जाने से पूर्व पार्टी के पास दो विकल्प थे। पहला कि बिहार से छह लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद होने के बावजूद गठबंधन द्वारा दी जा रही मात्र 15 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़े और दूसरा यह कि अधिकांश सीटों पर मुकाबला करें। लोजपा संसदीय बोर्ड ने दूसरा रास्ता चुना।

चिराग ने लिखा, '' बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' संकल्प के साथ अकेले 135 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। 2015 का विधानसभा चुनाव लोजपा ने गठबंधन के साथ मिलकर लडा था जिसमें पार्टी मात्र दो सीट जीत पाई थी। मुझे गर्व है कि अकेले अपने झंडे के नीचे चुनाव लड़कर पार्टी ने एक मजबूत जनाधार बनाया है। इस चुनाव में हमें एक सीट का नुकसान जरूर हुआ है लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी को खुद अपने दम पर 24 लाख वोट मिले और लगभग 6 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ जो पार्टी के विस्तार का प्रतीक है।''

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के अगले चुनाव 2025 से पहले भी हो सकते हैं। हम सभी को 243 विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों में अभी से लग जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल रही लोजपा ने हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को अस्वीकार्य करते हुए उनकी पार्टी जदयू से नाता तोडकर अकेले इस चुनाव में उतरी थी और मात्र एक सीट पर विजयी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?