लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान को खाली करना होगा पिता रामविलास पासवान को मिला सरकारी बंगला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2021 19:27 IST

लोजपा सांसद चिराग पासवान दो बार से सांसद हैं। उन्हें अलग मकान सरकार की तरफ से आवंटित है। रामविलास पासवान को जनपथ पर स्थित बंगला संख्या 12 आवंटित था, जो लटियन दिल्ली के सबसे बड़े बंगलों में शुमार होता है।

Open in App
ठळक मुद्देघटनाक्रम पर चिराग पासवान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। रामविलास पासवान पिछले साल अक्टूबर में निधन होने तक करीब तीन दशक इस बंगले में रहे थे।चिराग पासवान और परिवार के अन्य लोग यहां रह रहे हैं।

नई दिल्लीः केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने लोक सभा सदस्य चिराग पासवान और 12 जनपथ बंगले में रह रहे अन्य लोगों को एक नोटिस जारी कर उनसे यह आवास खाली करने को कहा है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस घटनाक्रम पर चिराग पासवान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। वह रामविलास पासवान के बेटे हैं। यह बंगला लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का आधिकारिक पता है, जो वहां नियमित तौर पर अपनी संगठनात्मक बैठकें और अन्य संबद्ध कार्यक्रम आयोजित करती रही है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बंगला केंद्रीय मंत्रियों के लिए है और इस सरकारी आवास में रह रहे लोगों से उसे खाली करने को कहा गया है। लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान पिछले साल अक्टूबर में निधन होने तक करीब तीन दशक इस बंगले में रहे थे।

वर्तमान में उनकी पत्नी, बेटे चिराग पासवान और परिवार के अन्य लोग यहां रह रहे हैं। पिछले महीने, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय ने नोटिस जारी किया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘आवास खाली करने का नोटिस इस बंगले में रह रहे लोगों को भेजा गया है।’’

रामविलास पासवान देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे। पिछले साल अक्टूबर में 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। वह 1989 से ही विभिन्न विचारधारा वाली पार्टियों की सरकारों में केंद्र में मंत्री रहे थे। उल्लेखनीय है कि लोजपा के नेतृत्व को लेकर चिराग की अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ रस्साकशी चल रही है। बिहार के हाजीपुर से सांसद पारस को पिछले महीने नरेंद्र मोदी नीत सरकार में मंत्री बनाया गया है। 

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवाननरेंद्र मोदीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे