लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने खुद को बताया शबरी का वंशज, राम मंदिर के निर्माण के लिए दिए 1.11 लाख रुपये

By भाषा | Updated: February 27, 2021 20:16 IST

Open in App

पटना, 27 फरवरी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुद को शबरी का वंशज बताते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए शनिवार को एक लाख 11 हजार रुपये का दान दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सहभागिता करना समाज के वंचित तबके के प्रत्येक व्यक्ति का कर्त्तव्य है।

लोजपा बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा अब नहीं है, लेकिन चिराग अब भी भाजपा के मुखर समर्थक हैं।

पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘वंचित वर्ग से आने वाली श्रीराम की परमभक्त माता शबरी का वंशज होने के नाते हम सबका यह कर्तव्य है कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण में अपनी-अपनी सहभागिता दें।’’

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘आज के समाज को भी श्रीराम व माता शबरी के बीच असीम स्नेह के रिश्ते को समझना होगा। दलित समाज के सभी भाइयों-बहनों को प्रेम और सम्मान की ज़रूरत है, ताकि सामाजिक प्रेम हमेशा ही श्री राम व माता शबरी के जैसा बना रहे। मुझे माता शबरी का वंशज होने पर गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू