लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी को लेकर चिराग ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा-राजस्व कुछ नेताओं और राजनीतिक दलों की जेब में जाता है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2022 15:58 IST

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में शराब की खुले आम बिक्री की जानकारी प्रशासन और सरकार को भी है। ये कहीं न कहीं इकॉनामिक का मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा- सीएम नीतीश कुमार की नाक के नीचे शराब बंदी कानून की धज्जियां उड़ रही हैंचिराग ने कहा- बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल हो गई हैबोले - तस्कर अवैध शराब की तस्करी कर खुलेआम शराब बेच रहे हैं

पटना: बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल हो गई है। बिहार में खुलेआम शराब बिक रहा है। तस्कर अवैध शराब की तस्करी कर खुलेआम शराब बेच रहे हैं। 

चिराग ने कहा कि बिहार में शराब की खुले आम बिक्री की जानकारी प्रशासन और सरकार को भी है। ये कहीं न कहीं इकॉनामिक का मामला है। माफियाओं ने समानांतर आर्थिक व्यवस्था खड़ी कर दी है, जो राजस्व पहले सरकार को सीधा मिलता था। अब ये राजस्व कुछ नेताओं और राजनीतिक दलों की जेब में जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसकी मुख्य वजह यह है कि शराब से जो राजस्व पहले सरकार को सीधा मिलता था, अब ये राजस्व कुछ नेताओं और राजनीतिक दलों की जेब में जा रहा है। माफियाओं ने समानांतर आर्थिक व्यवस्था खड़ी कर दी है।  इसका प्रमाण यह है कि जदयू के तरफ से चुनाव में भी कई जगह ऐसे प्रत्याशी खड़े होते हैं, जो शराब के धंधे से जुडे़ होते हैं। 

उन्होंने कहा कि यह शराबबंदी तो सब जानते हैं कि यह पूरी तरीके से फेल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाक के नीचे शराब बंदी कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। उन्होंने सिर्फ एक ईगो का मैटर बना कर लिया है। बिना इसकी समीक्षा किए बिना इसकी जानकारी लिए हुए ही वह शराबबंदी सफल का नारा देते है। हकीकत यह है कि कौन नहीं जानता है, खुलेआम बिहार में शराब बिक रहा है। 

शराबबंदी को सफल बनाने के सवाल पर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरी तरीके से फ्लॉप प्रोजेक्ट है। इसको सफल बनाने के लिए पहले समीक्षा करनी होगी। चिराग ने कहा कि हर पंचायत में अवैध शराब का निर्माण हो रहा है। यही कारण है कि आए दिन जहरीली शराब से मरने की खबरें आती है। सिर्फ ईगो के वजह से मुख्यमंत्री शराबबंदी को सफल बता रहे हैं। 

चिराग ने कहा कि आम आदमी को पता है कहां शराब मिलती है? शराब कहां बनती है? तो क्या पुलिस वालों को नहीं है पता? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी भले ही डंका पीटकर यह कहते फिरते हो कि राज्य में शराबंदी कानून लागू है।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया