लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री के बेटे चिराग पासवान की शादी के लिए खोजी जा रही दुल्हन, मां ने कहा-घर संभालने वाली चाहिए बहू 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2018 19:36 IST

पटना में छठ पूजा में भाग लेने आईं चिराग पासवान की मां ने बेटे की शादी को लेकर कहा है कि उन्हें घर संभालने वाली बहू चाहिए। वहीं, चिराग ने पहले ही साफ कर दिया था कि मेरे पिता जो चाहेंगे, वहीं होगा।

Open in App

लोजपा प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के इकलौते पुत्र व सांसद चिराग पासवान के लिए भी बहू की तलाश शुरू हो गई है। चिराग पासवान की मां को भी घर संभालने वाली बहू चाहिए। चिराग की मां ने कहा है कि वह अपने बेटे की शादी अगले साल जरूर कर देंगी। पटना में छठ पूजा में भाग लेने आईं चिराग पासवान की मां ने बेटे की शादी को लेकर कहा है कि उन्हें घर संभालने वाली बहू चाहिए। वहीं, चिराग ने पहले ही साफ कर दिया था कि मेरे पिता जो चाहेंगे, वहीं होगा। मैं उन्हीं की पसंद की लड़की से शादी करूंगा। 

हालांकि, चिराग ने ये भी कहा कि उनका फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है, लेकिन मां कह रही हैं तो वह इस बारे में सोचेंगे। चिराग की मां ने पिछले साल ही कहा था कि वह बेटे की शादी करेंगी। लेकिन, चिराग ही तैयार नहीं हुए थे। 

अपनी शादी को लेकर जमुई सांसद ने कहा था कि अभी मेरा लक्ष्य 2019 का चुनाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में मेरा माता-पिता जो फैसला लेंगे, वहीं कबूल होगा। 

चिराग पासवान राजनीति में आने के पहले बॉलीवुड में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में वे जमुई से सांसद बने। वहीं, इस साल मई में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबडी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की भी शादी हुई थी। इसके बाद जल्द ही रामविलास पासवान के घर भी शहनाई की गूंज सुनाई दे सकती है। 

इसके पहले भी यह कयास लगाए जा रहे थे कि रामविलास पासवान के घर जल्द ही शहनाई बज सकती है। चिराग की मां अपने बेटे की शादी के लिए बिल्कुल तैयार है। चिराग की शादी को लेकर घर में जोर-शोर से तैयारी भी हो रही है।

टॅग्स :रामविलास पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?