लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान ने अलापा नया राग, कहा- BJP बिहार में JDU से एक सीट अधिक पर लड़े चुनाव

By भाषा | Updated: September 16, 2020 21:38 IST

जद(यू) और भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव 17-17 सीटों पर लड़ा था, जबकि शेष छह सीटें लोजपा के लिये छोड़ी थी। जद(यू) का मानना है कि उसे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये भाजपा से अधिक सीटें मिलनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने सीटों की अपनी संभावित हिस्सेदारी पर कोई आधिकारिक टिप्प्णी नहीं की है। लोजपा और जद(यू) के बीच जुबानी जंग चल रही है। नीतीश कुमार नीत बिहार सरकार की कार्यशैली को चिराग पासवान अक्सर निशाना बनाते रहे हैं।बाढ़ की स्थिति, कोरोना वायरस महामारी और प्रवासी संकट से निपटने के राज्य सरकार के तौर-तरीकों की चिराग पासवान आलोचना करते रहे हैं।

नयी दिल्ली: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से अनुरोध किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को, जद(यू) से एक सीट अधिक पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए। वहीं, बुधवार को लोजपा नेताओं की एक बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की गई।

लोक जनशक्ति पार्टी सूत्रों ने कहा कि पासवान ने मंगलवार को नड्डा से मुलाकात की और उन्हें यह सुझाव दिया कि भाजपा को नीतीश नीत जनता दल (यूनाइटेड) से एक सीट अधिक पर चुनाव लड़ना चाहिए। गौरतलब है कि भाजपा, जद(यू) और लोजपा राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल हैं तथा 243 सदसयीय विधानसभा चुनाव के लिये इन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।

जद(यू) और भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव 17-17 सीटों पर लड़ा था, जबकि शेष छह सीटें लोजपा के लिये छोड़ी थी। जद(यू) का मानना है कि उसे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये भाजपा से अधिक सीटें मिलनी चाहिए क्योंकि भगवा पार्टी की तुलना में उसके अधिक विधायक हैं। हालांकि, भाजपा ने सीटों की अपनी संभावित हिस्सेदारी पर कोई आधिकारिक टिप्प्णी नहीं की है। लोजपा और जद(यू) के बीच जुबानी जंग चल रही है।

नीतीश नीत बिहार सरकार की कार्यशैली को पासवान अक्सर निशाना बनाते रहे हैं। बुधवार को हुई लोजपा नेताओं की बैठक में नीतीश के शासन की काफी आलोचना की गई, जबकि राज्य के लिये कई विकास परियोजनाएं पेश करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की गई।

कुछ नेताओं ने यहां तक कहा कि पार्टी को आगामी चुनाव में जद(यू) के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बाढ़ की स्थिति, कोरोना वायरस महामारी और प्रवासी संकट से निपटने के राज्य सरकार के तौर-तरीकों की भी आलोचना की। 

टॅग्स :चिराग पासवानजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया