लाइव न्यूज़ :

लोजपा में नहीं थम रहा बवाल, चिराग ने पांच असंतुष्ट सांसदों को निष्कासित किया, पारस गुट ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया

By अभिषेक पारीक | Updated: June 15, 2021 20:47 IST

चिराग पासवान की अगुवाई वाले धड़े ने मंगलवार को पांच असंतुष्ट पार्टी सांसदों को निष्कासित कर दिया, वहीं उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट ने चिराग को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान की अगुवाई वाले धड़े ने पांच असंतुष्ट पार्टी सांसदों को निष्कासित कर दिया है। पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट ने चिराग को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया। दोनों धड़ों ने पार्टी पर नियंत्रण की कोशिशों को तेज कर दिया है। 

लोक जनशक्ति पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बुधवार को दोनों धड़ों के बीच की तकरार और तेज हो गई। चिराग पासवान की अगुवाई वाले धड़े ने मंगलवार को पांच असंतुष्ट पार्टी सांसदों को निष्कासित कर दिया, वहीं उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट ने चिराग को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया। 

चिराग पासवान को पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद सूरजभान को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि वे पार्टी के नए अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिराग को एक व्यक्ति, एक पद के नियम के तहत अध्यक्ष पद से हटाया गया है। 

पार्टी पर नियंत्रण की कोशिशें तेज

एक दिन पहले ही लोकसभा सचिवालय ने पारस को सदन में लोजपा के नेता के तौर पर मान्यता दी थी। इसके बाद दोनों धड़ों ने आनन-फानन में पार्टी पर नियंत्रण पाने की कोशिशें तेज कर दीं हैं। चिराग समर्थकों ने पटना में लोजपा के ऑफिस में बागी सांसदों के चेहरे पर कालिख पोत दी। जिसके बाद पुलिस को माहौल शांत कराना पड़ा।

अलग-थलग पड़ गए हैं चिराग

पारस पार्टी संस्थापक दिवंगत राम विलास पासवान के सबसे छोटे भाई हैं। राम विलास पासवान के पुत्र चिराग संसदीय दल में अलग-थलग पड़ गये हैं क्योंकि उन्हें छोड़कर बाकी सांसद पारस का समर्थन कर रहे हैं। 

निर्वाचन आयोग तक पहुंच सकता है मामला

सूत्रों ने कहा कि पारस को पार्टी के अन्य नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। दोनों धड़े पार्टी पर अपने नियंत्रण का दावा कर रहे हैं, ऐसे में मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचने के आसार हैं। 

टॅग्स :बिहारचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो