लाइव न्यूज़ :

चिराग मिले तेजस्वी से, पिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का न्योता दिया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:13 IST

Open in App

पटना, आठ सितंबर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात कर अपने पिता और लोजपा संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा, ‘‘जैसा कि चिराग कह रहे हैं, उनका कल दिल्ली में लालू यादव से मिलने का कार्यक्रम है। यदि उनका स्वास्थ्य अनुमति देता है तो वह रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए पटना भी आ सकते हैं।’’

चिराग ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस द्वारा लोजपा के अन्य सांसदों के साथ मिलकर उन्हें पार्टी में दरकिनार कर दिए जाने के बाद, तेजस्वी के साथ आने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिये।

राजद नेता तेजस्वी ने कहा, ‘‘जब लालू जी ने खुद यह इच्छा व्यक्त की है कि हम दोनों एक साथ आएं तो मेरे कहने के लिए कुछ नहीं बचा है।’’

बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग ने कहा, “मेरे और तेजस्वी भाई के बीच आज की बैठक का राजनीति से कोई लेना.देना नहीं है। अगर मेरे पिता जीवित होते तो वे निश्चित रूप से लालू जी और उनके परिवार को मेरे परिवार में होने वाले किसी भी समारोह का हिस्सा बनाना पसंद करते। मैं सिर्फ परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं।”

चिराग से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निमंत्रण दिया है, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है।” चिराग नीतीश का लगातार विरोध करते रहे हैं ।

लोजपा नेता ने यह भी कहा ‘‘ उनसे मिलने का समय मिलना, खासकर जब मेरा मामला हो, कठिन प्रतीत होता है। ऐसे अवसरों पर लोगों से मिलने के लिए कुछ समय निकालने में संकोच नहीं करना चाहिए।’’

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि 12 सितंबर को है ।

चिराग ने मंगलवार को इस अवसर के लिए छपे निमंत्रण कार्ड के स्क्रीनशॉट साझा किए थे। निमंत्रण कार्ड पर पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज के नाम भी हैं जिन्होंने चिराग से मुंह मोड़ लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है