लाइव न्यूज़ :

चिराग नीत गुट ने चुनाव आयोग से पारस गुट के दावों पर उनका विचार जानने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले दूसरे गुट द्वारा पार्टी पर किसी भी दावे पर निर्णय लेने से पहले उसका विचार जानने का आग्रह किया।

चुनाव आयोग को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद पासवान ने पत्रकारों से कहा कि वह 2019 में पांच साल के लिए पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने उनके स्थान पर अपने चाचा पारस के चुनाव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव आयोग ने किसी अन्य विपरीत दावे के मामले में हमें सुनने का आश्वासन दिया है।’’

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोजपा महासचिव अब्दुल खालिक ने कहा कि पारस का चुनाव वैध नहीं है।

पासवान गुट ने रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।

गौरतलब है कि लोजपा के सांसद पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले पार्टी के खेमे ने बृहस्पतिवार को पारस को निर्विरोध पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का दावा किया था। उन्होंने हाल ही में अपने भतीजे चिराग पासवान को लोकसभा में पार्टी के नेता और पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर