लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का चिंतन शिविर प्रारंभ

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:40 IST

Open in App

सतना (मध्यप्रदेश), नौ जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की चार दिवसीय बैठक संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में शुक्रवार से मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट शहर में शुरू हो गई है।

सूत्रों के अनुसार इस चिंतन शिविर में भागवत के अलावा आरएएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले एवं सभी पाँचों सहसरकार्यवाह उपस्थित रहे। साथ ही संघ के सातों कार्य विभाग के अखिल भारतीय प्रमुख व सह प्रमुख सहभागी हुए।

उन्होंने बताया कि पहले दिन इस चिंतन शिविर में 11 क्षेत्रों के क्षेत्र प्रचारक तथा सह क्षेत्र प्रचारकों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में आरएसएस के साल भर के कामकाज की समीक्षा की गई।

वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि यह बैठक सामान्य रूप से संगठनात्मक विषयों पर केंद्रित रहेगी। साथ ही इस बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए स्वयंसेवकों द्वारा किये गये देशव्यापी सेवा कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा, संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के प्रभाव का आकलन करते हुए आवश्यक कार्ययोजना पर भी विचार होगा। इस दृष्टि से आवश्यक प्रशिक्षण एवं तैयारी पर भी विचार किया जायेगा।

इसमें कहा गया कि इस बैठक में अनलॉक की प्रक्रिया में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे जनजीवन को देखते हुए संघ शाखाओं के संचालन की समीक्षा तथा योजनाओं पर चर्चा की जा सकती है। इस दौरान संघ शिक्षा वर्ग तथा विभिन्न प्रकार के संघ कार्यों का आकलन करते हुए नई योजनाओं पर विचार किया जायेगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रति वर्ष यह बैठक सामान्यतः जुलाई में होती है। यह बैठक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले वर्ष चित्रकूट में आयोजित नहीं हो पायी थी। बैठक इस साल चित्रकूट में स्थित दीनदयाल शोध संस्थान में ही हो रही है।

इस साल भी कोविड प्रोटोकॉल नियमों का पालन करते हुए संख्या को नियंत्रित करने हेतु कुछ कार्यकर्ता यहां प्रत्यक्ष रूप से एवं कुछ ऑनलाइन माध्यम से जुड़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो