लाइव न्यूज़ :

चीनी सेना की टुकड़ी भारत के साथ मेघालय पहुंची, करेगी 14 दिवसीय अभ्यास

By भाषा | Updated: December 8, 2019 05:40 IST

मेजर जनरल मेहरा ने यहां दोनों देशों के 14 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत और चीन परस्पर तौर पर इस पर सहमत हुए हैं कि स्थिर और बेहतर द्विपक्षीय संबंध लोगों के लिए लाभकारी होंगे

Open in App

सेना की रेड होर्न्स डिविजन के प्रमुख मेजर जनरल दीपक मेहरा ने शनिवार को कहा कि भारत और चीन के संबंधों के सुचारू विकास के लिए सीमाक्षेत्रों में शांति बरकरार रहना जरूरी है। मेजर जनरल मेहरा ने यहां दोनों देशों के 14 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत और चीन परस्पर तौर पर इस पर सहमत हुए हैं कि स्थिर और बेहतर द्विपक्षीय संबंध लोगों के लिए लाभकारी होंगे और यह अनिश्चित वैश्विक महौल में स्थिरता का एक प्रमुख कारक होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस पर सहमत हुए हैं कि सीमाक्षेत्रों में शांति बरकरार रहना हमारे संबंधों के सुचारू विकास के लिए जरूरी है। इसे हासिल करने के लिए दोनों देशों के सशस्त्र बलों ने संवाद बढ़ाया है और विभिन्न विश्वास बहाली उपायों को बढ़ा रहे हैं।’’

मेजर जनरल मेहरा ने कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास दो सबसे बड़े और सबसे तेजी से विकास करने वाले विकासशील देशों के सशस्त्र बलों को एकदूसरे के नजदीक लाने और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के लिए श्रृंखलाबद्ध पहलों में से एक है। सेना की रेड होर्न्स डिविजन के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मेहरा ने कहा कि आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हैंड इन हैंड’ यहां हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अभ्यास इस वर्ष विशेष है क्योंकि यह चीन और भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना का 70वां वर्ष है। सैन्य अभ्यास में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (तिब्बत रेजीमेंट) की 139 सदस्यीय टुकड़ी और भारतीय सेना (कुमायूं रेजीमेंट) के इतने ही संख्या में जवान इसमें हिस्सा ले रहे हैं। मेजर जनरल मेहरा ने कहा कि 14 दिनों के दौरान दोनों देशों के सैनिक अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक परिदृश्य में सामरिक अभियान का अभ्यास करेंगे। 

 

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां