लाइव न्यूज़ :

भारत से 1,300 सिम की तस्करी करने वाले चीनी नागरिक को बांग्लादेश सीमा पर पकड़ा गया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:06 IST

Open in App

कोलकाता/नयी दिल्ली, 11 जून भारत-बांग्लादेश की सीमा अवैध तरीके से पार करने की कोशिश में पकड़े गऐ चीन के नागरिक ने अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि उसने और उसके साथियों ने करीब 1,300 भारतीय सिम कार्ड की अंत:वस्त्रों में छिपाकर अपने देश में तस्करी की है। बीएसएफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चीन के हुबेई प्रांत के निवासी हान जुनवे (35) को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उसे बीएसएफ के गश्ती दल ने बृहस्पतिवार को राज्य के माल्दा जिले से गिरफ्तार किया था।

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है, ने एक बयान में कहा, ‘‘जुनवे एक वांछित अपराधी रहा है और उससे पूछताछ में हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है कि वह फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अब तक करीब 1,300 भारतीय सिमकार्ड यहां से चीन ले जा चुका है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘जुनवे अपने साथियों की मदद से अंत:वस्त्रों में सिम छिपाता था और उन्हें चीन भेजता था। उनका मकसद सिम का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा देना तथा उन्हें ठग कर पैसे ऐंठना था। उसकी गिरफ्तारी बीएसएफ के लिए बड़ी उपलब्धि है।’’

आरोप हैं कि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल बैंक खातों को हैक करने और वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया जाता है।

जुनवे ने अधिकारियों को बताया कि उसके कारोबारी साझेदार सुन जियांग को पिछले दिनों लखनऊ के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद वह भारतीय वीजा नहीं बनवा पाया और भारत-बांग्लादेश सीमा से अपने देश में घुसने की फिराक में था।

बीएसएफ ने कहा कि प्रक्रिया के अनुसार तभी से जुनवे के खिलाफ इंटरपोल के ब्लू नोटिस को जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी थी। किसी व्यक्ति की पहचान, ठिकाने और किसी अपराध के संबंध में गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त सूचनाएं जुटाने के लिए ब्लू नोटिस जारी किया जाता है।

बीएसएफ ने दावा किया कि जुनवे के पास से बड़ी संख्या में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। चीनी नागरिक ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह पहले कम से कम चार बार भारत आ चुका है और दिल्ली के पास गुड़गांव में उसका एक होटल है।

बीएसएफ द्वारा बृहस्पतिवार को जारी वीडियो बयान के अनुसार जुनवे ने कहा कि वह गलती से भारत में आ गया और वह लखनऊ एटीएस के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहता था। उसने कहा कि वह ई-कॉमर्स के व्यापार के संबंध में पहले भी भारत आ चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव