लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पकड़े गए चीनी नागरिक को लाया जा सकता है कोलकाता

By भाषा | Updated: June 16, 2021 23:27 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जून पश्चिम बंगाल पुलिस का विशेष कार्यबल (एसटीएफ) गिरफ्तार चीनी नागरिक हान जुनवे को भारत में घुसपैठ के मामले की जांच के लिये कोलकाता लाने की योजना बना रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जुनवे को मालदा में एक अदालत में पेश किया गया जहां उसे दस दिन के लिए एसटीएफ हिरासत में भेज दिया गया। एसटीएफ ने मंगलवार को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

अधिकारी ने कहा, ''मालदा में हमारे अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे है, लेकिन हम उसे यहां कोलकाता लाकर पूछताछ करने की योजना बना रहे हैं।''

अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ता जुनवे को भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे मालदा में उस स्थान पर ले गए जहां से उसे पिछले बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। वहां तैनात बीएसएफ सुरक्षा कर्मियों को चकमा देने के लिए उसने जो तरीके अपनाए थे, उसके बारे में पूछताछ की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे