लाइव न्यूज़ :

अभी और कितनी जान लेगा मांझा, 5 साल की बच्ची की मौत, चाचा के पैर में फ्रैक्चर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2019 09:52 IST

पतंग उड़ाने वाला मांझा अभी तक कई बेजुबान पक्षियों की जान ले चुका है और कई इंसानों की भी मौत हो चुकी है।

Open in App

पतंग उड़ाने वाले मांझे से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है अभी पता नहीं कितने लोग इसकी जद में आएंगे। लाखों पक्षी इस मांझे की चपेट में आकर कट गए, हजारों लोग दुर्घटना का शिकार हुए। कई लोगों के गले में मांझा फंसने से उनका गला कट गया और मौत तक हो गई। इसी मांझे ने एक बच्ची की जान ले ली।

दिल्ली के इंद्रपुरी में रहने वाले मोहन अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। परिवार में बड़ा भाई, भाभी और बच्चे हैं। मोहन और उनके बड़े भाई दोनों ड्राइवरी का काम करके परिवार चलाते हैं। तीन बच्चों में 5 साल की एक बच्ची भी थी। दो दिन पहले चाचा मोहन भतीजी को लेकर बाइक से फरीदाबाद में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

बदरपुर फ्लाीओवर के पास पतंग का मांझा मोहन के गले में आकर फंस गया। मांझा फंसते ही मोहन की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक जाकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई।

इस घटना में मोहन की भतीजी गंभीर रुप से घायल हो गई और मोहन के पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गया। आसपास के लोगों ने मदद कर दोनों को अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव