लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Express: 44 वंदेभारत ट्रेन के लिए बोली लगाने वालों में चीन का संयुक्त उद्यम इकलौती विदेशी कंपनी

By भाषा | Updated: July 11, 2020 05:44 IST

भारतीय रेल ने यह निविदा 44 वंदेभारत ट्रेन की विद्युत कर्षण किट या प्रणोदन प्रणाली की खरीद के लिए जारी की थी। इसमें गुरुग्राम की सीआरआरसी पॉयनीयर इलेक्ट्रिक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड भी बोली लगाने वाली कंपनी है।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘ट्रेन-18’ के लिए कुल छह कंपनियों ने अपनी बोलियां जमा करायी है। पिछले साल पेश पहली ट्रेन-18 पर 100 करोड़ रुपये व्यय किए गए जिसमें से 35 करोड़ रुपये सिर्फ प्रणोदन प्रणाली पर खर्च हुए।

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी सेमी हाई-स्पीड स्वदेशी ‘ट्रेन-18’ (वंदेभारत ट्रेन) परियोजना के लिए आमंत्रित वैश्विक निविदा में बोली लगाने वाली चीनी सरकार के स्वामित्व वाली सीआरआरसी कॉरपोरेशन इकलौती विदेशी कंपनी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके लिए कुल छह कंपनियों ने अपनी बोलियां जमा करायी है। 

भारतीय रेल ने यह निविदा 44 वंदेभारत ट्रेन की विद्युत कर्षण किट या प्रणोदन प्रणाली की खरीद के लिए जारी की थी। इसमें गुरुग्राम की सीआरआरसी पॉयनीयर इलेक्ट्रिक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड भी बोली लगाने वाली कंपनी है। यह चीन की सरकार के स्वामित्व वाली सीआरआरसी कॉरपोरेशन लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है। इस परियोजना के लिए बोली लगाने वाली अन्य कंपनियों में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), इलेक्ट्रोवेव्स इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई की पॉवरनेटिक्स इक्विमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और हैदराबाद की मेधा ग्रुप शामिल है। 

अधिकारियों ने जानकारी दी कि पिछले साल पेश पहली ट्रेन-18 पर 100 करोड़ रुपये व्यय किए गए जिसमें से 35 करोड़ रुपये सिर्फ प्रणोदन प्रणाली पर खर्च हुए। मौजूदा निविदा इस तरह की 44 किट के लिए है जिसका मूल्य करीब 1,500 करोड़ रुपये है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा, ‘‘ हमें ट्रेन सेट के लिए छह कंपनियों की ओर से बोलियां मिली हैं।’’

 यह निविदा भारतीय रेल की चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) ने पिछले साल 22 दिसंबर को जारी की थी। इसे शुक्रवार को खोला गया। इन ट्रेनों के लिए यह इस तरह की तीसरी निविदा है। यह निविदा ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत ट्रेन-18 के विभिन्न उपकरण, कोच इत्यादि की खरीद के लिए निकाली गयी है। उल्लेखनीय बात यह है कि ट्रेन निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी बॉम्बारडियर, एल्स्टॉम, सीमेंस, सीएएफ, टैल्गो और मित्शुबिशी ने इस निविदा में हिस्सा नहीं लिया। 

टॅग्स :भारतीय रेलचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों