लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में बिजली प्रणालियों को बाधित करने के चीनी हैकर के मंसूबों को नाकाम किया गया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:01 IST

Open in App

हैदराबाद, तीन मार्च तेलंगाना की बिजली प्रणालियों को एक चीनी समूह द्वारा 'हैक' करने के संभावित मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साइबर खतरों से निपटने वाली भारत की नोडल एजेंसी ‘कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया’ (सीईआरटी-इन) की एक चेतावनी के बाद निवारक कार्रवाई की गई और अगले और कुछ दिनों तक सतर्कता जारी रहेगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने कुछ मालवेयर देखे। हमने उन्हें तुरंत मिटा दिया। हमने सभी निवारक कदम उठाए हैं। बिल्कुल, कोई समस्या नहीं है।’’

मालवेयर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो आपके कंप्यूटर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां भी अच्छी टीम है। हर दिन, वे समीक्षा कर रहे हैं। हमारे पास एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर है।’’

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की बिजली कंपनी टीएस ट्रांस्को ने सीईआरटी-इन द्वारा संचारित सर्वर आईपी को अवरुद्ध करने और एसएलडीसी से सर्किट ब्रेकरों के रिमोट संचालन को अस्थायी रूप से बंद करने जैसे विभिन्न उपाय किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम