लाइव न्यूज़ :

चीनी कंपनियां कोविड टीकों के मिश्रण पर कर रहीं विचार

By भाषा | Updated: April 29, 2021 00:06 IST

Open in App

ताइपे, 28 अप्रैल (एपी) टीका तैयार करने वाली चीनी कंपनियां अपने टीकों के मिश्रण पर विचार करते हुए गौर कर रही हैं कि क्या इससे तैयार होने वाला टीका कोविड-19 से बेहतर तरीके से बचाव कर सकता है।

सिनोवैक और सिनोफार्मा चीन की प्रमुख टीका कंपनियां हैं जिन्होंने मिलकर दुनिया भर में लाखों खुराकों का निर्यात किया है। उनका कहना है कि वे अन्य कंपनियों के टीकों के साथ अपने टीकों के मिश्रण पर विचार कर रही हैं।

चीन के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के प्रमुख गाओ फू ने पिछले दिनों कहा था कि मौजूदा टीके कोरोना वायरस के खिलाफ अपेक्षाकृत कम सुरक्षा प्रदान करते हैं और उनकी प्रभावशीलता को बढ़ावा देने के लिए उनका मिश्रण अपनायी जाने वाली रणनीतियों में से एक है।

गाओ ने बाद में अपने बयान को वापस लेने की कोशिश करते हुए कहा कि वह टीके की प्रभावकारिता में सुधार के बारे में सामान्य बात कर रहे थे।

चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप की भविष्य की योजना अपने टीकों के "क्रमिक उपयोग" की है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग मामले को लेकर कंपनी के प्रमुख ली मेंग ने बुधवार को एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

यह कंपनी सरकारी स्वामित्व वाली सिनोफार्मा की सहायक कंपनी है और उसने दो कोविड टीके तैयार किए हैं जिसे अभी अपनाया नहीं गया है। उसका तीसरा टीका अभी परीक्षण के चरण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग