लाइव न्यूज़ :

चिंचवाड़ विधानसभा सीट उपचुनाव: एमवीए ने नाना काटे को बनाया प्रत्याशी, अश्विनी जगताप से मुकाबला, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2023 14:52 IST

Chinchwad assembly seat by-election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा विधायक के परिवार के सदस्य के लिए सीट छोड़ दें।चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर 26 फरवरी को उपचुनाव हो रहा है। अश्विनी जगताप ने भाजपा के टिकट पर नामांकन दाखिल किया।

पुणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि पुणे जिले की चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में नाना काटे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस के नेताओं (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ महा विकास आघाड़ी के दोनों घटक) से अनुरोध किया था कि वे राज्य में राजनीतिक परंपरा का सम्मान करें और मौजूदा विधायक के परिवार के सदस्य के लिए सीट छोड़ दें।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक के निधन के कारण क्रमश: पुणे की चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर 26 फरवरी को उपचुनाव हो रहा है। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ राकांपा के नाना काटे चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार होंगे।

हमें विश्वास है कि एमवीए के सभी घटकों के साथ मिलकर काम करके हम निश्चित रूप से यह चुनाव जीतेंगे।’’ दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप ने भाजपा के टिकट पर सोमवार को चिंचवाड़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा, भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस नेता रवींद्र धंगेकर ने कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

टॅग्स :उपचुनावकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJPएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव