लाइव न्यूज़ :

साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन की तकनीकी प्रगति सर्वाधिक चिंताजनक है : जनरल बिपिन रावत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 अक्टूबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि भारत कई बाहरी सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है और सबसे ज्यादा चिंताजनक साइबर तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन की तकनीकी प्रगति है।

वह भारतीय वायुसेना के तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जिसका उद्घाटन 1971 के भारत-पाक युद्ध में जीत के 50 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे 'स्वर्णिम विजय वर्ष' के उपलक्ष्य में यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने येलहंका वायुसेना स्टेशन में किया था।

रावत ने कहा, "भारत को कई बाहरी सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें गहरे क्षेत्रीय अंतर्संबंध, अनसुलझे सीमा विवादों की विरासत, प्रतिस्पर्धा की संस्कृति और भारत के रणनीतिक स्थान को कमतर करने संबंधी चुनौती शामिल है।"

उन्होंने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भू-रणनीतिक प्रतिस्पर्धा भी देख रहा है, जिसमें हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक ठिकानों की दौड़ और उत्तरी शत्रु चीन द्वारा क्षेत्र में ‘बेल्ट एंड रोड’ चौकियों का सैन्यीकरण बढ़ाना शामिल है।

रावत ने कहा, "साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन की तकनीकी प्रगति सबसे ज्यादा चिंताजनक है।" उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमाओं पर हुईं आक्रामक मुद्रा की हालिया घटनाएं चीन की विस्तारवादी विदेश नीति का केंद्र बनी रहेंगी, जिसके बारे में भारत को हमेशा सावधान रहना होगा।

पाकिस्तान के मुद्दे पर सीडीएस ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को लगातार प्रायोजित करना, सोशल मीडिया पर भारत विरोधी बयानबाजी और भारत के भीतर सामाजिक वैमनस्य पैदा करने के प्रयास, भारत और उस देश के बीच विश्वास की खाई को "न भरने वाले" प्रतीत होते हैं।

इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी, रक्षा सचिव अजय कुमार और कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इस बात की ओर इशारा करते हुए कि 1971 के बाद से दुनिया में चीजें कैसे बदली हैं, अजय कुमार ने आज के सुरक्षा परिदृश्य का सामना करने के लिए "कई गुना अधिक" तैयार होने की आवश्यकता पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो