लाइव न्यूज़ :

चीन की मौजूदगी हिन्द महासागर में बढ़ रही है, हमने चेताया, उन्होंने सम्मान किया और वापस गए: नौसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: January 16, 2020 20:09 IST

नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन का ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भारत की सम्प्रभुता पर प्रभाव डालता है।

Open in App
ठळक मुद्देपीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जहाज भारत के अनन्य आर्थिक क्षेत्र में घुस आए हैं और नौसेना ने कहा है कि यह भारत के हितों को प्रभावित करता है।यह टिप्पणी अंडमान सागर में भारत के अनन्य आर्थिक क्षेत्र में घुस आए चीनी नौसैनिक जहाज वाली घटना पर थी।

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि हिन्द महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना की मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है और भारतीय नौसना ‘मिशन आधारित’ तैनाती के माध्यम से उनपर नजर रख रही है।

नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन का ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भारत की सम्प्रभुता पर प्रभाव डालता है। ‘रायसीना डायलॉग’ में पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं भी हुई हैं जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जहाज भारत के अनन्य आर्थिक क्षेत्र में घुस आए हैं और नौसेना ने कहा है कि यह भारत के हितों को प्रभावित करता है।

यह पूछने पर कि ऐसी घटनाएं होने पर क्या चीन ने भारत के दावे का पालन किया, एडमिरल सिंह ने कहा कि ऐसी एक घटना के दौरान हाल ही में ‘‘हमने चेताया, उन्होंने उसका सम्मान किया और वापस चले गए।’’ उनकी यह टिप्पणी अंडमान सागर में भारत के अनन्य आर्थिक क्षेत्र में घुस आए चीनी नौसैनिक जहाज वाली घटना पर थी।

एडमिरल सिंह ने कहा कि चीन की नौसेना पीएलए की सामरिक शाखा है और वह बहुत तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को संख्या, टन भार, जहाजों की संख्या और बढ़ रही सभी चीजों की जानकारी है। हमने 2008 से हिन्द महासागर में ही देखा है, जब वे पहली बार दस्यु विरोधी गश्त के लिए आए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले हिन्द महासागर क्षेत्र में उनकी उपस्थिति बेहद स्पष्ट नहीं होती थी, लेकिन अब किसी भी समय क्षेत्र में पीएलए के सात से आठ युद्धक पोत आपको दिख जाएंगे।’’ एडमिरल ने कहा कि जिबूती वास्तविकता है, ग्वादर में काम चल रहा है और अन्य कई जगहों पर शुरू होने वाला है।

एडमिरल सिंह के अलावा जापान के ज्वाइंट स्टाफ ऑफ सेल्फ-डिफेंस फोर्स जनरल कोजी यामाकाजी, ऑस्ट्रेलिया के वाइस चीफ ऑफ द डिफेंस फोर्स एडमिरल डेविड जॉनस्टन, फ्रांस के डिप्टी डायरेक्टर जनरल फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस एंड स्ट्रैटेजी, मिनिस्ट्री ऑफ आर्म्ड फोर्सेज जनरल लुक डे रैन्कोर्त और ब्रिटेन के चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल टोनी राडाकिन ने पैनल चर्चा में भाग लिया।

टॅग्स :भारतीय नौसेनाचीननरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन