लाइव न्यूज़ :

चीन की पीएलए तिब्बत में विकास कार्य कर रही है, भारत किसी भी स्थिति के लिये तैयार : सीडीएस रावत

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:52 IST

Open in App

कोलकाता, 14 दिसंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) लद्दाख में चीन-भारत गतिरोध के बीच चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में विकास गतिविधियों को अंजाम दे रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार हैं और देश में भी वैसी ही गतिविधियां अंजाम दी जा रही हैं।

जनरल रावत ने यहां रडार की नजरों में न आने वाले स्वदेशी पोत ‘हिमगिरि’ के जलावतरण के मौके पर संवाददाताओं से कहा, “लद्दाख में गतिरोध अभी जारी है। चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में कुछ विकास संबंधी गतिविधियां हो रही हैं। हर राष्ट्र अपने रणनीतिक हितों के आधार पर अपनी सुरक्षा को बढ़ाने के लिये तैयारी जारी रखेगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसे लेकर ज्यादा चिंता होनी चाहिए क्योंकि, हम अपनी तरफ भी ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिये भारतीय सशस्त्र सेनाएं कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगी। ”

सीडीएस ने कहा, “कोविड-19 महामारी के दौरान उत्तरी सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने के चीन के प्रयास के बाद जमीन, समुद्र और वायु में बेहद उच्च स्तर की तैयारी की आवश्यकता है।”

उन्होंने कहा कि 2017 में डोकलाम गतिरोध के बाद भारतीय सेना ने कदम उठाएं है जिससे यह सुनिश्चित हो कि वहां बात और आगे न बढ़े।

भारतीय सेनाएं डोकलाम में पीएलए की गतिविधियों पर सावधानीपूर्वक नजर रख रही हैं। दुनिया को दो शक्तिशाली सेनाएं 2017 में यहां 73 दिनों तक एक दूसरे के सामने डटी हुई थीं।

लद्दाख गतिरोध के बीच पूर्वी सेक्टर में चीन के किसी संभावित दुस्साहस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिये हमनें आवश्यक कदम उठाए हैं।”

उन्होंने कहा, “समय आ गया है जब भविष्य में लड़े जाने वाले युद्धों को देखते हुए हमारी प्रणाली में तकनीक का आत्मसात किया जाए।”

पाकिस्तान द्वारा लगातार किये जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन के बारे में जनरल रावत ने कहा कि भारत इससे निपटने के लिये पूरी तरह तैयार है और ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने को लेकर दूसरे पक्ष को ज्यादा चिंता करनी चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत के पास और पनडुब्बियां होनी चाहिए या उसे एक और विमानवाहक पोत खरीदना चाहिए, रावत ने कहा कि दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं।

नौसेना में वायु इकाई की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “नौसैनिक युद्ध में पनडुब्बियों का अपना स्थान है, समुद्र में प्रभुत्व के लिये और इसी तरह विमान वाहक पोत का भी।”

उन्होंने कहा कि देश को समुद्री संचार क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत करने के लिये द्वीपीय क्षेत्रों का उपयोग करना चाहिए।

रावत ने कहा कि द्वीपों को नौसैनिक युद्धक विमानों की उड़ान के लिये विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल